थिनर पीने से बच्चे की हालत गंभीर, रेफर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 31 May 2025 6:08 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत भंगड़ा गांव के 3 वर्षीय मौसम के पानी समझकर थिनर पी लेने से बच्चे की हालत गंभीर हो गई. उसे इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया .घटना शुक्रवार की 7 बजे संध्या की है. परिजन ने बताया कि घर में पेंट का काम चल रहा था . पेंट में मिलने वाला थिनर रखा हुआ था जिसे बच्चा पानी समझकर पी लिया. स्थिति गंभीर होने पर इलाज के लिए उसे भवानीपुर अस्पताल लाया गया .उसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार मृगेश ,एएनएम मंजू कुमारी ने किया .स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन