स्टेट हाइवे को जोड़नेवाली सड़क से प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 15 Apr 2026 5:49 PM

विज्ञापन

कसबा

विज्ञापन

कसबा (पूर्णिया). बुधवार को जिला प्रशासन के आदेश पर गठित टीम द्वारा नगर परिषद कसबा के स्टेट हाइवे 60 को एनएच 27 जोड़नेवाली सड़क के लीची बगान के पास अतिक्रमण मुक्त कराया गया. सड़क के दोनों किनारे ठेला, फेरी लगाकर फल बेचने वाले दुकानदारों के दुकानों को सड़क से हटाया गया. इस मौके पर प्रतिनुक्त दंडाधिकारी सह नगर परिषद कसबा के लोक अवपिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी रवि कुमार एवं नगर परिषद के कनीय अभियंता अब्दुल लतीफ ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति कि बैठक में एनएचआई के परियोजना निर्देशक द्वारा सूचित किया गया था कि कसबा से एनएच 27 मिलने वाली सड़क (एसएच 60) के लीची बगान के मोड़ पर फल विक्रेताओं द्वारा ठेला आदि लगाया जाता है. इस कारण हमेशा सड़क दुर्घटना का खतरा बनी रहती है. बैठक में लिए गए प्रस्ताव के बाद बुधवार को सदर एसडीएम पूर्णिया के आदेश पर लीची बगान मोड़ के पास अतिक्रमण हटाया गया. पदाधिकारियों के आने से पूर्व ही फल विक्रेताओं द्वारा अपने-अपने अवैध दुकानों को हटा लिया गया था.अतिक्रमण हटाने में प्रतिनुक्त दंडाधिकारी के अतिरिक्त एनएचआई के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. साथ ही नगर परिषद कसबा के टैक्स दरोगा रमाशंकर,आईटी सहायक सुबोध कुमार पाठक सहित नगर परिषद के सभी कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन