छात्रा से छेड़खानी में शिक्षक निलंबित, होगी प्राथमिकी

प्राथमिक विद्यालय रजवाडीह
प्रतिनिधि, जानकीनगर. बनमनखी प्रखंड के महराजगंज एक पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रजवाडीह में पांचवी कक्षा की छात्रा से छेड़खानी करने आरोप में सहायक शिक्षक सुभाष कुमार भारती को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट पर डीइओ ने यह कार्रवाइ की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्रांक 2645 दिनांक 13.09.2024 के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय रजवाडीह बनमनखी के प्रभारी को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर सहायक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनमनखी रेखा कुमारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रजवाडीह बनमनखी में जांच पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपी गयी थी. रिपोर्ट सौंपने के बाद कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




