इमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य से मिलती है सफलता

Published at :01 Feb 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
इमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य से मिलती है सफलता

सेवानिवृति पर बोले डीइओ

विज्ञापन

सेवानिवृति पर बोले डीइओ पूर्णिया. इमानदारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने से लोग जीवन में सफल हो सकते हैं. पूर्णिया के लोगों ने उन्हें जो सम्मान और प्यार दिया है उसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे. उक्त बातें अपनी सेवानिवृति के मौके पर आयोजित समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिव नाथ रजक ने कही. डीइओ श्री रजक की सेवानिवृति के मौके पर स्थानीय भट्ठा मध्य विद्यालय (बंगला) में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एके बोस ने कहा कि आज के परिवेश में बेदाग सेवानिवृति होना बहुत बड़ी बात है और कहा कि रजक ने जिला में शिक्षा को एक नया आयाम दिया है. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय विकास में उनका मार्गदर्शन और सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने रजक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. स्कूल के प्रधानाचार्य रामदेव दास ने श्री रजक की समयनिष्ठता, कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठता की सराहना करते हुए सभी उपस्थित शिक्षकों से श्री रजक की कार्यशैली से सीख लेने का अनुरोध किया. विद्यालय के शिक्षक संजय राय, कनीनिका सर्वाधिकारी, नवीन कुमार, प्रियंका कुमारी ने शॉल पहनाकर श्री रजक को सम्मानित किया. शिक्षिका कनीनिका ने विदाई गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यालय के बालिकाओं द्वारा स्वागत गान और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया. इस विदाई समारोह में उर्सुलाइन विद्यालय की सिस्टर मरियम, सिस्टर इमरेशिया कुजूर, ततमा टोली मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिन्हा, धांगर टोली विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणब कुमार, भट्ठा दुर्गाबाड़ी स्कूल के यशोदा कर्मकार, अर्चना कुमारी, रवि शंकर विश्वास, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य सोनाली चक्रवर्ती और रबिंद्र नहा, अभिभावक सुरेश दास और रमेश दास भी उपस्थित थे. फोटो – 1 पूर्णिया 1- आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन