Purnia : यहां लगाइये अपनी अर्जी, राधा गोपीनाथ पूरी करते हैं सबकी मुरादें

Author : AMIT KUMAR SINH Updated At : 14 May 2026 9:55 AM

विज्ञापन

अगर आप भगवान कृष्ण और राधा के प्रति आस्था रखते हैं, तो एक बार गुलाबबाग के हांसदा स्थित राधा गोपीनाथ मंदिर में राधा-गोपीनाथ का दर्शन जरूर कीजिये. यह मान्यता वर्षों से चली आ रही है कि राधा-गोपीनाथ भक्तों की मुराद पूरी करते हैं.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

जी हां, पूर्णिया शहर के गुलाबबाग के हांसदा स्थित राधा गोपीनाथ मंदिर भगवान कृष्ण के प्रति आस्था का बड़ा केंद्र है. खास तौर पर बंग समाज के लोग यहां पूरी श्रद्धा के साथ नियमित पूजा अर्चना करते हैं. मार्च माह में यहां होने वाला चार दिवसीय दोल महोत्सव पूरे समाज को जोड़ने का काम करता है. इस महोत्सव में बड़ी संख्या में बंगाल से भी भक्त राधा गोपीनाथ के दर्शन के लिए आते हैं.

मार्च महीने के अधिवास में संकीर्तन दर्शनीय

मार्च महीने का अधिवास अनुष्ठान और हरि नाम संकीर्तन दर्शनीय हो जाता है. इस दौरान नगर भ्रमण और महाप्रसाद भक्तों को मंदिर से जोड़ता है. राधा गोपीनाथ का यह मंदिर पूर्णिया जिला मुख्यालय से करीब दस किमी. दूर गुलाबबाग सुनौली चौक से सिटी जाने वाले सड़क मार्ग के समीप हांसदा बस्ती में अवस्थित है. पूर्णिया सिटी के रास्ते भी यहां पहुंचा जा सकता है.

अगर आप भगवान कृष्ण और राधा के प्रति आस्था रखते हैं, तो एक बार गुलाबबाग के हांसदा स्थित राधा गोपीनाथ मंदिर में राधा-गोपीनाथ का दर्शन जरूर कीजिये. यह मान्यता वर्षों से चली आ रही है कि राधा-गोपीनाथ भक्तों की मुराद पूरी करते हैं.B

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन