आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

कला एवं संस्कृति विभाग

विज्ञापन

पूर्णिया. कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन शुरू हो गया है. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि यह आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी मरंगा पूर्णिया में संचालित किया जा रहा है. कला एवं संस्कृति के संरक्षण ,संवर्धन एवं विकास हेतु यह बिहार सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है.इस योजना के तहत जिले के नवोदित कलाकारों को सुयोग्य शिक्षकों के द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य संगीत की तीनों विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष से अधिक का होना चाहिए.नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज में जन्मतिथि प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं तीन पासपोर्ट साइज का फोटो देना अनिवार्य होगा.इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक विद्या में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन निर्धारित है.इस लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में पहले आओ और पहले पाओ के सिद्धांत पर नामांकन किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण केंद्र मंगलवार से रविवार तक समय 12:00 बजे अपराह्न से 6:00 बजे अपराह्न तक संचालित रहेगा और सोमवार को यह प्रशिक्षण केंद्र बंद रहेगा.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन