पॉलिटेक्निक के छात्रों ने पावर सबस्टेशन का किया परिभ्रमण

Published at :30 Jan 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक के छात्रों ने पावर सबस्टेशन का किया परिभ्रमण

राजकीय पॉलिटेक्निक

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के विद्युत अभियंत्रण विभाग के छात्रों ने गुरुवार औद्योगिक भ्रमण के तहत पावर सबस्टेशन ग्रिड का दौरा किया. इस शैक्षणिक यात्रा में प्रो विपुल कुमार, प्रो अमन कुमार राजन एवं प्रयोगशाला सहायक मिथिलेश कुमार छात्रों के साथ उपस्थित रहे पावर सबस्टेशन में सहायक अभियंता इंजीनियर अनुपम कुमार सिंह ने छात्रों को ग्रिड की कार्यप्रणाली विस्तार से समझायी. उन्होंने पावर ग्रिड के विभिन्न घटकों, विद्युत पारेषण प्रक्रिया और ग्रिड प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं. छात्रों ने प्रत्यक्ष रूप से ग्रिड संचालन की प्रक्रिया को देखा और अपने तकनीकी ज्ञान को और अधिक समृद्ध किया. संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो अमन कुमार राजन ने बताया कि छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के लिए संस्थान द्वारा विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरों से छात्रों को उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने में सहायता मिलती है, जिससे उनकी व्यावसायिक दक्षता विकसित होती है. संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रायोगिक शिक्षण अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि संस्थान के सभी छात्रों को औद्योगिक भ्रमण की सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है ताकि वे अपनी तकनीकी शिक्षा को वास्तविक उद्योगों में लागू करने का अनुभव प्राप्त कर सकें. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते रहेंगे. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे भविष्य में अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन