रोबोट बनाने का गुर सीख रहे राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के छात्र

Published at :22 Feb 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
रोबोट बनाने का गुर सीख रहे राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के छात्र

राजकीय पॉलिटेक्निक

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के छात्र अब रोबोट बनाने और उसकी प्रोग्रामिक करने के गुर सीख रहे हैं. रोबोटिक्स कर्मशाला में प्राचार्य डॉ.संजय कुमार ने कहा कि इस तरह की कर्मशाला आयोजित होने से छात्र-छात्राएं रोबोट के बारे में विस्तृत जानकारी ले रहे हैं. आधुनिक जमाना और आधुनिक तकनीक में तभी बढ़ेंगे जब आपके अंदर हुनर होगा. तभी आप मौजूदा समय में सबको पीछे छोड़ आगे निकल सकते हैं. वहीं हुनर भी कई तरह के होते हैं. कई लोगों को आधुनिक चीजों की जानकारी लेने में खूब मजा आता है जिसके बदौलत यह बड़े-बड़े काम को भी बहुत आसान बना देता है. हालांकि अब बदलते जमाने और बदलती तकनीक को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भी लगातार कई जगह अलग-अलग रोबोट सेंटर प्वाइंट बनवाया है. इससे पढ़ने वाले छात्र-छात्रा आसानी से नई तकनीक और नई जानकारी को सीखकर खुद आत्मनिर्भर होकर देश का नाम रौशन कर सकेंगे. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि रोबोटिक्स के बारे में छात्रों को जानकारी होने के बाद वह इंडस्ट्री के क्षेत्र में काफी अच्छी तरीके से कार्य कर सकेंगे . रोबोटिक एक्सपर्ट इमरान हसन,आदित्य सिंह एवं अभिषेक कुमार के द्वारा रोबोट बनाने, प्रोग्रामिंग करने ,एप्लीकेशन एवं इंडस्ट्रियल रोबोट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन