बैसा में दिव्यांगों के लिए विशेष कैंप कल

बैसा
बैसा. प्रखंड में दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड निर्माण के साथ-साथ सहायक उपकरण व कृत्रिम यंत्रों के आवेदन के लिए 8 मार्च को प्रखंड स्तरीय कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा में आयोजित होगा. शिविर में यूडीआईडी कार्ड के साथ-साथ बैट्री चालित ट्राइसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण तथा कृत्रिम अंग हेतु निशुल्क आवेदन एवं ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार चौधरी ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से यूडीआइडी कार्ड प्रदान किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




