स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

केहाट थाना

विज्ञापन

पूर्णिया. केहाट थाना की पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को थाना की पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी के दौरान रंगभूमि मैदान के पास पहुंची, तो एक युवक पुलिस वाहन को देखकर लड़खड़ाते हुए तेजी से भागने लगा, जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये युवक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम धीरज कुमार सकिन सिसिया थाना बड़हरा कोठी बताया. जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से कुल 1.360 ग्राम स्मैक एवं नकद 750 रूपये बरामद किया गया. बरामद स्मैक एवं नकद को जब्त करते हुए अभियुक्त धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ के क्रम में अभियुक्त के द्वारा स्मैक तस्करी में संलिप्त अपने अन्य सहयोगी के बारे में खुलासा किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन