ePaper

12 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
12 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

केहाट थाना

विज्ञापन

पूर्णिया. केहाट थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के भानु बस स्टैंड के विश्वकर्मा मंदिर के पास स्थित एक घर में छापेमारी कर 12 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया.इस संबंध में वहीं का रहनेवाला मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया.थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि छापामारी के क्रम में एक पेपर के टूकड़े में छोटे-छोटे प्लास्टिक में बांधा हुआ कुल 12 पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ जिसका कुल वजन 2.990 ग्राम एवं विभिन्न कम्पनी का दो मोबाईल तथा स्मैक बिक्री का रूपया बरामद किया गया. गिरफ्तार किया गया मोनू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गौरतलब है कि भानु बस स्टैंड के पास स्थित विश्वकर्मा मंदिर के निकट स्मैक सप्लायर का दिनभर जमाबाड़ा लगा रहता है.हाल ही में स्मैक कारोबारियों और नशेड़ियों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. फोटो. 21पूर्णिया 20- गिरफ्तार कारोबारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन