32 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 10 Oct 2025 6:36 PM
चंपानगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
केनगर. चंपानगर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार देसी शराब तस्कर थानाक्षेत्र के ही नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड आठ स्थित चम्पानगर गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद विश्वास है. उसे 32 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










