कुर्की जब्ती के अगले दिन टेटगामा नरसंहार के छह आरोपित गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Sep 2025 6:48 PM

विज्ञापन

कुर्की जब्ती के अगले दिन

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. टेटगामा नरसंहार में मुफस्सिल थाना पुलिस ने 6 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार को टेटगामा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के घर की कुर्की जप्ती की गयी थी. बुधवार को सूचना मिली कि आरोपितयों को टेटगामा गांव में देखा गया है .सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर कुल 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में देवलाल उरांव, टुसिया देवी, नागेन्द्र उरांव, श्रवण उरांव, बुनिया देवी, मीणा देवी शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 नामजद में अभी तक 15 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. इस हत्याकांड में कुल 17 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य 7 नामजद फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है .जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा. बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी टोला में 6-7 जुलाई की रात डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों को जलाकर मार दिया गया था. मृतकों में कातो देवी(70), उसके बेटा-बहू बाबूलाल उरांव(50 ) व सीता देवी (40) और पोता व उसकी पत्नी मनजीत कुमार (25) व रानी देवी (20) शामिल थे. मृतकों के घर से दो किमी दूर दरगाह घेसरिया बहियार के जलकुंभी से भरे चाप से पांचों शव को पुलिस ने बरामद किया था. नरंसहार के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने 23 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन