बिहार में शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए शिव सर्किट शुरू किया जायेगा : डाॅ जायसवाल

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध से जुड़े सभी जगहों को जोड़ने के लिए बुद्ध सर्किट और रामायण से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए रामायण सर्किट शुरू किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. महात्मा बुद्ध से जुड़े सभी जगहों को जोड़ने के लिए बुद्ध सर्किट और रामायण से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए रामायण सर्किट शुरू किया गया. इसी तर्ज पर अब बिहार में सभी शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए शिव सर्किट शुरू किया जायेगा. इसे लेकर बिहार सरकार ने सहमति दे दी है. यह जानकारी बिहार के पूर्व मंत्री व बिहार भाजपा के अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने सोमवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि शिव सर्किट के शुरू होने से बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि बिहार में भगवान शिव से जुड़े कई धार्मिक स्थल हैं. इसके तहत ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों तथा शिव मंदिरों के विकास की कार्ययोजना तैयार कर उसे मूर्त रूप दिये जाने की योजना बन रही है. डाॅ जायसवाल ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद बिहार को बड़ी सौगात मिली है. उन्होंने कहा कि खासकर सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज ,कटिहार जैसे जिलों में बाढ़ से निजात के लिए और सिंचाई के लिए कोसी मेची लिंक में 11 हजार करोड़ रुपये बजट में प्रावधान किया गया है. इस परियोजना के लिए कैबिनेट से राशि निर्गत कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि इस योजना के आने से 7 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई का कार्य होगा. इसका सबसे ज्यादा लाभ कोशी और मिथिलांचल के लोगों को मिलेगा. इससे पहले गुलाबबाग जीरोमाइल में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया एवं सदर विधायक विजय खेमका ने अपने कार्यालय में भी स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन