टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शिशवा ने कुकरोन को हराया

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Apr 2026 5:52 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के शिशवा गांव में चल रहे टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में छात्र नेता संजीव कु.उर्फ छैला यादव ने निर्णायक मुकाबले का उदघाटन किया. टूर्नामेंट में कुल 8टीम थी,जिसमें निर्णायक मुकाबला कुकरोन नंबर 01 और शिशवा के बीच खेला गया . इसमें शिशवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16ओवर में 177रन बनाए . जवाब में कुकरोन नंबर01 की टीम 9विकेट खोकर 159 ही बना सकी. विजेता व उपविजेता टीम को छात्र नेता संजीव कु.उर्फ छैला यादव ने टॉपी व नगद राशि प्रदान की. विक्रम यादव मैन ऑफ द सीरीज बने. कमेटी सदस्य शिवम यादव,जितेंद्र भगत,आशीष यादव,अमित यादव ने एम्पायर की भूमिका रितेश मंडल एवं रमेश मंडल ,स्कोरर सिंटू यादव थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन