दो जून को मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम में सहयोग शिविर को ले एसडीओ ने की बैठक
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 26 May 2026 6:04 PM
दो जून को मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम में सहयोग शिविर
धमदाहा. आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 जून को मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर की सफलता को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में शिविर के दौरान आवेदन प्राप्त करने, लोगों की समस्याओं के निष्पादन तथा विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. एसडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर से पूर्व पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकें. उन्होंने कहा कि शिविर का संचालन पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया.बैठक में अंचलाधिकारी कुमार रवीन्द्रनाथ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित पाठक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










