पैट 2024 के लिए आवेदन पोर्टल को पुन: खोलने की मांग

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. छात्र-छात्राओं ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष को पैट- 2024 के लिए एक ज्ञापन सौंपा. शोधार्थी रवि गुप्ता ने बताया कि पैट 2024 में आवेदन कुछ दिन पूर्व लिया गया था. वह किसी अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिया गया . छात्रहित मे ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पुन : खोले जाने की जरूरत है. जिस विषय में नए सहायक प्रोफेसर विश्वविद्यालय में नियुक्त हुए है, उन विषयों में सीट आवंटन किया जाए. पैट 2024 की परीक्षा की तिथि जल्द से जल्द निर्धारित की जाए. छात्र नेता भानु प्रताप ने बताया कि भूगोल विषय में सीट नहीं रहने के कारण छात्रों को शोध का मौका 2019 से नहीं मिला है. अब भूगोल विषय में 06 नये सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति होने से पैट 2024 में भूगोल विषय को भी सम्मिलित किया जा सकता है. छात्रा नीति प्रिया, गणेश मुर्मू, शुभम झा, अजय कुमार, रोशन कुमार,कोमल कुंज, कमल आर्या आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन