जयंती पर याद किये गये आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु

104 वीं जयंती
पूर्णिया. मंगलवार को आंचलिक एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की 104 वीं जयंती फणीश्वर नाथ रेणु सेवा समिति के तत्वावधान में मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता बम-भोला साहनी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की. मुख्य वक्ता प्रो आलोक कुमार ने कहा कि रेणु जी पूर्णिया की धरती को विश्व के फलक पर लाने का कार्य किया है. आज उनकी लेखनी यहां के किसानों, मजदूरों, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की सच्चरित्र संदेश को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है. मैला आंचल विश्व साहित्य की चर्चित साहित्य में कोशी आंचल में फैले गरीबी, भूखमरी, छल-कपट सामंतवादी लांछनाओं का दाग है, जिससे कोशी मैली हो गयी. यही है मैला आंचल. मौके पर इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा, उमेश प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया, डॉ किशोर कुमार यादव, रामचंद्र रविदास, बबलू गुप्ता जिला प्रधान महासचिव भारत मुक्ति मोर्चा पूर्णिया, दिनेश प्रसाद दास संस्थापक जिला मजदूर कल्याण संघ, अधिवक्ता मोहम्मद शहाबूद्दीन, विजेन्द्र कुमार सिंह,विजय पंडित मानिक चंद्र दास, डॉ कमल किशोर चौधरी, पुष्प लता पुष्प, नम्रता चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










