पूर्णिया एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का किया गया स्वागत

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 14 Apr 2026 6:49 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे

विज्ञापन

पूर्णिया. पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को पूर्णिया एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रूके. एयरपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने राहुल गांधी का बुके भेंट कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इस दौरान सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने उनका अभिनंदन करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें संविधान की प्रति भेंट की और सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. इस मौके पर सांसद नगर प्रतिनिधि वैश खान, संजय सिंह, इस्राइल आजाद, विजेंद्र यादव, सुडु़ यादव, इरफान आलम, युवा अध्यक्ष मो. सद्दाम, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अली खान, हरिष चौधरी, मंटू यादव तथा मो. अलीमुद्दीन थझदझसमेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन