पूर्णिया में मक्का की आवक बढ़ी लेकिन दाम रहे स्थिर, ब्रांडेड चावल में तेजी के संकेत

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 29 May 2026 7:10 AM

विज्ञापन

Purnia Mandi Bhav: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में गुरुवार को मक्का की रिकॉर्ड आवक देखने को मिली, लेकिन दाम में कोई बड़ी तेजी नहीं आयी. कारोबारियों का कहना है कि मौसम की मार से सुपर क्वालिटी मक्का कम पहुंच रही है

विज्ञापन

Purnia Mandi Bhav: पूर्णिया. बिहार की बड़ी कृषि मंडियों में शामिल गुलाबबाग मंडी में गुरुवार को मक्का की आवक बढ़ने के बावजूद बाजार सामान्य बना रहा. करीब 700 गाड़ियों में मक्का मंडी पहुंचा, लेकिन दाम स्थिर रहे. कारोबारियों के मुताबिक मौसम की वजह से इस बार बेहतर क्वालिटी का मक्का कम आ रहा है. यही कारण है कि बाजार में फिलहाल बड़ी तेजी देखने को नहीं मिल रही है.

सुपर क्वालिटी मक्का की कमी से थमा बाजार

मंडी कारोबारियों ने बताया कि पिछले दिनों मक्का के दाम में हल्का उछाल आया था, लेकिन अब बाजार स्थिर हो गया है. अच्छी क्वालिटी वाला मक्का 2020 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है, जबकि कमजोर क्वालिटी के भाव 1825 से 1925 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे. कारोबारियों का कहना है कि बारिश और मौसम में बदलाव का असर सीधे मक्का की गुणवत्ता पर पड़ा है.

चावल बाजार में दिख रहे तेजी के संकेत

गुलाबबाग मंडी में लोकल चावल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, लेकिन ब्रांडेड चावल के बाजार में तेजी की संभावना जतायी जा रही है. बासमती चावल का अधिकतम भाव 13000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. वहीं मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल और अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा.

दलहन और तेलहन बाजार में कारोबार सामान्य

मंडी में दाल और तेलहन के बाजार में सामान्य कारोबार देखने को मिला. अरहर दाल का अधिकतम भाव 14500 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि मसूर और चना दाल के दाम स्थिर बने रहे. सरसों काला 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा.

सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

सब्जी बाजार में आलू और प्याज के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आलू 550 से 850 रुपये प्रति क्विंटल तथा प्याज 1600 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं लहसून का भाव 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.

Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन