Purnia Census : श्रीनगर प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में जनगणना शुरू, 230 काउंटिंग एजेंट जुटाएंगे आंकड़े

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में जनगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है .प्रखंड विकास पदाधिकारी गनोर पासवान ने बताया कि इस जनगणना कार्य में 230 प्रगणक लगाए गए हैं

विज्ञापन

Purnia Census : श्रीनगर(पूर्णिया) से मो. शाहजहां की रिपोर्ट पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में जनगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है .प्रखंड विकास पदाधिकारी गनोर पासवान ने बताया कि इस जनगणना कार्य में 230 प्रगणक लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस कार्य में 36 सुपरवाईजर प्रतिनियुक्ति किए गए हैं. द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि यह जनगणना 2011 की गणना के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की 2011 के गणना में कुल एक लाख दस हजार आबादी थी. उसी के आधार पर वर्तमान समय में जनगणना का कार्य संपन्न होगा . यह जनगणना का कार्य आगामी 31 मई तक चलेगा.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन