गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम में फिर ₹20 की बढ़त, रैक लगने और मांग बढ़ने से चमका बाजार

Updated:
विज्ञापन

मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का की कीमतों में ₹20 प्रति क्विंटल की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रैक लोड होने और बढ़ती मांग के कारण व्यापारियों में स्टॉक करने की होड़ मची है. यह तेजी आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

एशिया की प्रसिद्ध अनाज मंडियों में शुमार पूर्णिया की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में मक्का के बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. सोमवार को मंडी में मक्का के भाव में प्रति क्विंटल ₹20 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कीमतों में उछाल आते ही मंडी का माहौल गुलजार हो गया. मांग बढ़ने और मक्का की रैक लोड होने के कारण कारोबारियों के बीच मजबूत स्टॉक करने की होड़ मच गई है.

आवक और बिकवाली दोनों को मिली मजबूती

मंडी में सोमवार को मक्का लेकर 300 से अधिक गाड़ियां पहुंचीं. एक तरफ जहां आवक तेज रही, वहीं दूसरी तरफ लिवाली और बिकवाली को भी जबरदस्त मजबूती मिली. कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में मक्का की मांग और अधिक बढ़ेगी, जिससे इसके दामों में और उछाल आने की पूरी संभावना जताई जा रही है. सोमवार को मंडी में मक्का का भाव ₹2150 (न्यूनतम) से ₹2360 (अधिकतम) प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (रु प्रति क्विंटल)

खाद्यान्न / कृषि उत्पादन्यूनतम मूल्य (₹)अधिकतम मूल्य (₹)
मक्का2,1502,360
गेहूं2,6502,700
जूट (पुराना)9,50011,500
चावल मंसूरी3,2503,425
चावल अरवा (मोटा)3,0503,250
चावल बासमती12,50013,000
दाल मसूर5,5506,750
दाल मूंग9,5409,600
दाल अरहर10,60014,500
दाल चना5,5506,600
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,0009,000
सरसों (काला)7,0007,500
सरसों (पीला)7,3007,800


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन