सांसद प्रतिनिधि ने अगलगी से झुलसे लोगों को दिया चिकित्सीय सुविधा

डगरूआ प्रखंड
पूर्णिया. डगरूआ प्रखंड के दुबैली गांव में खाना बनाने के दौरान 8 घर आगलगी की चपेट में आ गये,जिसमें सात लोग झुलस गये. इसमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 3 मामूली रूप से झुलस गये हैं. हादसे में झुलसे लोगों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराया. घायल और उनके परिजनों से मुलाकात के बाद सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के द्वारा कॉल कर आगलगी की घटना की जानकारी दी गई और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसके बाद सांसद प्रतिनिधि के तौर पर वे हताहतों से मिलने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. सभी को सरकारी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराकर हायर सेंटर भेजा गया है. हताहतों की हर संभव मदद की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










