कॉलेज के संस्थापक सचिव प्रमोद नारायण चंद की मनायी पुण्यतिथि

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Apr 2026 5:50 PM

विज्ञापन

धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. वीर नारायण चंद महाविद्यालय धमदाहा के संस्थापक सचिव प्रमोद नारायण चंद की 14वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी. इस अवसर पर संस्थापक सचिव प्रमोद नारायण चंद के तैलचित्र पर उनके बड़े पुत्र शिखर चंद, प्रधानाचार्य प्रो. शब्बीर आलम , सभी प्राचार्य एवं कर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित की. प्रधानाचार्य प्रो. सब्बीर आलम,परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह ने संस्थापक सचिव प्रमोद नारायण चंद के कार्यकाल की चर्चा की. उन्होने कहा कि धमदाहा में स्नातक काॅलेज की स्थापना करने के लिए अनुमंडलवासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे. मौके पर परीक्षा नियंत्रक मनीष कुमार सिंह ,अनुराग कश्यप,प्रोफेसर विमल कुमार सिंह, प्रोफेसर मनीष कुमार, अनुराग कुमार ,प्रोफेसर जीवन कुमार सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार ,प्रोफेसर सुनीता झा ,प्रोफेसर सुजाता कुमारी ,प्रोफेसर कुमोद कुमार मिश्रा ,वरीय लिपिक सुमन कुमार चौधरी ,अजेन्द्र कुमार ,मधुलिका कुमारी ,कसम ,जमीर आादि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन