नशामुक्ति व बेहतर शिक्षा को लेकर निकाली प्रभातफेरी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Apr 2026 6:51 PM

विज्ञापन

डगरूआ

विज्ञापन

डगरूआ (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड अंतर्गत टौली पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ जिला अध्यक्ष शमशाद आलम एवं पंचायत के तमाम वर्तमान एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से पूरे पंचायत में नशा मुक्ति एवं बच्चों में शिक्षा के अलख जगाने को लेकर एक अभियान चलाया गया है.इसी कड़ी में पंचायत के मध्य विद्यालय गोविंदपुर परिसर में भी विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के द्वारा सभी बच्चों को एकत्रित कर प्रभातफेरी निकाली गई. इस नशा मुक्ति कार्यक्रम में बायसी के विधायक गुलाम सरवर ने भी ग्रामीणों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया.विधायक गुलाम सरवर ने इस अभियान को चलाने को लेकर सबों से आह्वान करते हुए कहा कि टौली पंचायत से शुरुआत कर क्षेत्र के अन्य पंचायत में भी इस मुहिम को लेकर आगे बढ़ें.ताकि समाज में बेहतर शिक्षा को माध्यम बनाकर युवाओं को नई दिशा दी जा सके. पंचायत के जितने भी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान हैं.उन सभी स्थानों पर नशा मुक्त पंचायत एवं एक कदम शिक्षा की ओर के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा हैं. इस अनोखी पहल को एक सशक्त माध्यम बनाकर समाज एवं ग्रामीण परिवेश में खासकर स्कूली बच्चों में मानसिक रूप से व्यापक बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है.इस कार्यक्रम के मौके पर पैक्स संघ अध्यक्ष अमीन अख्तऱ, पूर्व जिप सदस्य गुप्ता खातून समाजसेवी शम्स तालीम उर्फ लड्डू,पूर्व मुखिया शम्स तबरेज आलम,सरफराज आलम,अबु जफर, मौलाना कासमी,अहसन हुसैन से समेत कई शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन