फरार वारंटी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
रौटा पुलिस द्वारा एक अपहरण कांड के आरोपित कांड संख्या- 162 /24 के फरार वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया गया.
बैसा(पूर्णिया). रौटा पुलिस द्वारा एक अपहरण कांड के आरोपित कांड संख्या- 162 /24 के फरार वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया गया. फरार वारंटी शम्स कमर, पिता- मो इसराइल ,ग्राम – शीशाबाड़ी, थाना – रौटा, जिला – पूर्णिया शामिल है. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में रौटा थाना में पदस्थापित पुअनि कुमार गौतम द्वारा उक्त व्यक्ति के घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इश्तेहार चिपकाया गया. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि उक्त व्यक्ति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. इस कारण न्यायालय से इश्तेहार निर्गत कर उक्त व्यक्ति के घर पर चस्पाया गया. इश्तेहार चस्पा के दौरान पु अनि कुमार गौतम सहित पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










