भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र-भक्ति व सेवा का लिया संकल्प

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 6:15 PM

विज्ञापन

पीएम मोदी का जन्मदिवस

विज्ञापन

पीएम मोदी का जन्मदिवस

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज श्रीवास्तव के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ. इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक जयकारों और राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद मोदी जी के जीवन और योगदान पर आधारित वीडियो प्रदर्शन किया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के ””””सेवा ही संगठन”””” के सिद्धांत को अपनाते हुए, जिले में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया. आयोजन में स्थानीय स्तर पर मोदी जी की योजनाओं जैसे जन धन, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों को छुआ है. हम सभी कार्यकर्ता इस अवसर पर संकल्प लेते हैं कि पूर्णिया जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एनडीए सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाएंगे. मोदी जी का जीवन राष्ट्र-प्रेम का प्रतीक है, और हम उनके मार्गदर्शन में ””””सबका साथ, सबका विकास”””” को साकार करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष क्रांति देवी, अर्चना शाह, अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी सदस्य मनोज चौधरी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, विनोद सिंहा, पंकज श्रीवास्तव, राजा सिंह, आरती जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन