पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर मशीनों के जरिये हो रही प्लेटफार्म की सफाई
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 5:26 PM
चमकदार और स्वच्छ दिखने लगा है प्लेटफॉर्म का फर्श
चमकदार और स्वच्छ दिखने लगा है प्लेटफॉर्म का फर्श
हालिया महीनों में बढ़ाई गई हैं यात्रियों की कई सुविधाएं
मिनटों में हट जा रहा है फर्श पर जमा जिद्दी धूल, दाग-धब्बा
पूर्णिया. शहर के खुश्कीबाग स्थित पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की सफाई अब मजदूर नहीं बल्कि मशीन कर रही है. यही वजह है कि यहां प्लेटफार्म का प्लेटफॉर्म का फर्श अब पहले से कहीं अधिक चमकदार और स्वच्छ दिख रहा है. दरअसल, यहां हालिया महीनों में यात्रियों की कई सुविधाएं बढ़ाई गई हैं. यह बदलाव अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक सफाई मशीनों के इस्तेमाल से हुआ है. रेल प्रशासन अब स्टेशन परिसर की स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मशीनों से सफाई शुरू की गयी है. रेलवे की इस नई पहल के तहत प्लेटफॉर्म की सफाई में अब क्लीनिंग मशीनों का उपयोग की जा रही है. इन मशीनों की मदद से अब प्लेटफॉर्म के फर्श पर जमा धूल, दाग-धब्बे और कचरे को मिनटों में हट जा रहा है, इस बदलाव में खासकर पान-गुटखा के जिद्दी दागों को साफ करने में ये आधुनिक उपकरण बेहद प्रभावी साबित हो रहा है. पहले जहां सफाई पूरी तरह मैनुअल तरीके से होती थी, वहीं अब मशीनों की सहायता से न सिर्फ समय की बचत हो रही है बल्कि सफाई की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है. रेलकर्मियों का कहना है कि इन मशीनों के उपयोग से सफाई का काम आसान, तेज़ और अधिक प्रभावशाली हुआ है. इससे स्टेशन परिसर प्रदूषण मुक्त और यात्रियों के लिए अधिक सुखद माहौल उपलब्ध हो रहा है. रेलवे जंक्शन की प्लेटफॉर्म और वेटिंग एरिया अब पहले से काफी साफ-सुथरे और चमकदार नजर दिख रहा है. यात्रियों को बैठने और ठहरने में भी अब स्वच्छ माहौल का अनुभव हो रहा है.स्टेशन पर बढ़ायी गई सीसीटीवी कैमरों की संख्या
गौरतलब है कि रेल प्रशासन ने साफ-सफाई पर निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए जंक्शन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी है. अब सफाई कर्मियों की गतिविधियों और मशीनों के उपयोग पर सीधी नजर रखी जा सकेगी. इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता पर नियंत्रण रहेगा, बल्कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की तुरंत पहचान और सुधार भी संभव होगा. स्टेशन के वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म, शौचालय, लिफ्ट जैसे स्थलों की नियमित सफाई जारी है. पूर्णिया रेलवे जंक्शन स्टेशन मास्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










