रसोई गैस की किल्लत से लोग बेहाल, समाधान करे प्रशासन : बिजेंद्र यादव

बनमनखी
बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य की जनता सरकार की गलत एवं जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है.उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक सेवाओं की बदहाल स्थिति ने आम नागरिकों का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है.कांग्रेस पार्टी इन गंभीर मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त करती है और सरकार से तत्काल प्रभावी एवं सुधारात्मक कदम उठाने की मांग करती है.श्री यादव ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए कि वे जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें.उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी. यदि सरकार अपनी नीतियों में सुधार नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी.नोटबंदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और अर्थव्यवस्था को गहरा आघात लगा था. अब वर्तमान हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि देश अब गैस बंदी जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है, जबकि सरकार ठोस समाधान देने के बजाय केवल दिखावटी कदमों में व्यस्त है.यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




