सरकार को दिये एससी के निर्देश के संदर्भ में किया गया विचार-विमर्श
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 6:25 PM
स्थानीय सामुदायिक भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति पान समुदाय की एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता कपिल देव दास ने की.
पूर्णिया. स्थानीय सामुदायिक भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति पान समुदाय की एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता कपिल देव दास ने की. बैठक में ताती ततवा को एससी के लाभ को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो बिहार सरकार को दिए गये आदेश के सन्दर्भ में विचार विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक जिला में की जायेगी. इस बैठक की सूचना पूर्णिया जिला के सभी प्रखंडों को बिंदुवार तरीके से दी जायेगी तथा पूर्णिया जिला में पान समुदाय के जितने भी लोग हैं सभी को आगामी बैठक में आना अनिवार्य होगा. इस बैठक में अध्यक्ष कपिल देव दास, सचिव उपेंद्र शर्मा, मणिलाल दास, रामप्रवेश दास, मुकुंद शर्मा अधिवक्ता, उपेंद्र शर्मा अधिवक्ता, गोपाल चंद्र दास, रामदेव दास, दिनेश दास, सुरेश दास, राजेंद्र शर्मा, मणि कुमार, संतोष कुमार, रणजीत दास, विजय दास, संजय दास, शंकर कुमार,बबलू दास, राकेश कुमार, सैलेश दास आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










