8240 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 5:19 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि शनिवार को कुल 9403 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया. नियमानुसार 8240 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को दिया गया है जबकि अभी भी 22337 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि 15 मार्च 2026 से शुक्रवार तक कुल 350 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुआ है. इसका शत-प्रतिशत संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से अनुपालन करा दिया गया है.पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










