गणेशपुर पंचायत भवन में मैट्रिक व इंटर में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्रा हुए सम्मानित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Apr 2026 5:55 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. केनगर प्रखंड के गणेशपुर पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. गणेशपुर पंचायत के मुखिया अंजनी कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में मुखिया अंजनी कुमार व समाजसेवी आफताब आलम ने पदाधिकारियों का स्वागत किया. इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मैट्रिक के 13 मेधावी छात्र-छात्रा, इंटर साइंस के 07 छात्र-छात्रा, इंटर आर्ट्स के 08 छात्र-छात्रा, इंटर कॉमर्स के 01 छात्र को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया . संबोधित करते हुए बीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. अब इन छात्र-छात्राओं को जिला और राज्य टॉपर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए.उन्होंने अभिभावकों को नसीहत दी कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखें और उनका ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित करवाएं. वहीं बीपीआरओ चंद्रदेव प्रसाद ने शिक्षा के स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर अभी 40-50 प्रतिशत के आसपास है, जबकि केरल जैसे राज्यों में यह 99 प्रतिशत से अधिक है. यदि बच्चे कड़ी मेहनत करें, तो वे न केवल राज्य बल्कि देश के टॉपर बन सकते हैं. वहीं मुखिया अंजनी कुमार पासवान ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना है. इस मौेक पर पिंटू कुमार, छोटेलाल साह, कुंदन कुमार, गुड्डू कुमार, भानु कुमार, संजय कुमार, इजहार कुमार, अमरेश पासवान, अभिमन्यु पासवान उर्फ मंटू, विकास पासवान, संजीत कुमार, रूपा कुमारी, गुंजन देवी, इमाम खान, सुलेखा देवी, मोहम्मद असगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन