अधिकारियों ने लिया संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 31 Jul 2025 5:46 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने संभावित बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए स्थली निरीक्षण किया गया.इसी आलोक बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए वरीय उप समाहर्ता डेजी रानी ने बायसी प्रखंड के खपड़ा, हरिनतोड़, मल्हारिया, चंद्रगमा और खुटिया पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान सुश्री रानी ने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे बाढ़ से संबंधित तथा अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान बाढ़ पूर्व तैयारियों ,नाव की उपलब्धता, तटबंधों की मरम्मत और कटाव रोधी कार्यों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाओं और चिकित्सा दल की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इसी तरह अमौर प्रखंड में बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम पूर्णिया द्वारा बड़ा ईदगाह पंचायत के वार्ड नंबर 09 एवं 13 में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया. इसी कड़ी में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा अमौर प्रखंड के नितेंद्रर, रंगरैया लाल टोली, मच्छटा, आमगाछी और बकैनिया बरैली पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन