बायसी में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहने की नौबत

Updated:
विज्ञापन
बायसी में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहने की नौबत

बायसी

विज्ञापन

बायसी. प्रखंड मुख्यालय के बायसी पूरब चौक स्थित शहीद सन्तोष इंडियन गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को पूरे दिन लाइन में रहकर इंतजार करना पड़ता है . समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अफसर ने बताया कि उसे गैस लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा .सबसे बड़ी बात यह है कि एजेंसी के पास एक ही काउंटर है. इसके कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. कैशर यजदानी का कहना है कि वह सुगवा महानंदपुर पंचायत से आए पर घंटों लाइन पर खड़ा रहना पड़ा पर अभी तक गैस नहीं मिली है . पुरानागंज पंचायत के राहीद का कहना है कि एक ही काउंटर रहने के कारण लोगों को घंटों लाइन पर रहना पड़ता है. कम से कम एजेंसी के तरफ से दो काउंटर होना चाहिए . शिकायत मिलने पर इस मामले को अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन संज्ञान में लेकर रेवेन्यू ऑफिसर सैफुल्लाह रहमानी को इनका जांच के लिए भेजा . गैस एजेंसी में सैफुल्लाह रहमानी ने लाभुक से बात किया और उन्हें समझाया बुझाया . लोगों ने बताया कि काउंटर कम से कम दो होना चाहिए .गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विभा सिंह से भी कहा गया कि कम दो काउंटर होना चाहिए . विभा सिंह से जब पूछा गया कि आपके एजेंसी में कितने कंज्यूमर हैं तो वह बताने से इनकार कर गई कि मुझे नहीं मालूम है.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन