गैस उपभोक्ताओं को क्रमवार मिल रही है होम डिलीवरी सेवा : आपूर्ति पदाधिकारी

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :18 Apr 2026 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं को क्रमवार मिल रही है होम डिलीवरी सेवा : आपूर्ति पदाधिकारी

आपूर्ति पदाधिकारी बोले

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में रसोई गैस को लेकर स्थिति सामान्य बनी हुई है. गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित क्रमवार रूप से दी जा रही है. उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का एवं शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों का चक्र निर्धारित है. उन्होंने बताया कि शनिवार को उपभोक्ताओं के बीच एजेंसियों द्वारा 8328 गैस सिलेंडर का वितरण किया गया जबकि एजेंसियों के पास अभी भी 23336 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध है. वहीं शनिवार को कुल 9333 गैस उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गयी है. आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी गैस उपभोक्ताओं से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाने और नियमानुसार गैस की बुकिंग कराने की अपील की है. साथ ही उन्होंने गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत होने पर आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 06454-242319/242317/242320 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा है.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन