डॉ देवी राम ने प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय बिशनपुर को डोनेट किया सीलिंग फैन

कसबा
कसबा. गर्मी के आगमन को लेकर जाने माने चिकित्सक और समाजसेवी तथा सूरज राम गुलाब देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ देवी राम ने कसबा प्रखंड के सीआरसी प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय बिशनपुर के छात्र छात्राओं के लिए पांच सीलिंग फैन डोनेट किये. साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार को भविष्य में भी अपनी संस्था द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया. मौके पर डॉ डीराम और उनके साथ पहुंचे सभी समाज सेवियों का विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षिका रचिता सेन गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत गान गाए वहीं विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा आभार स्वरूप अंग वस्त्र भेंटकर सभी का सम्मान किया गया. मध्य विद्यालय बिशनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक सुचित कुमार रोहितश्व पप्पू ने सूरज राम गुलाब देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का विद्यालय परिवार के प्रति इस तरह का स्नेह और सम्मान इस बात को सिद्ध करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगिक विकास वो सहयोग के लिए संस्था पूर्णता प्रयत्नशील है. मौके पर डॉ डी राम ने संपूर्ण विद्यालय का भ्रमण किया और वहाँ की व्यवस्था की तारीफ़ भी की. इस अवसर पर डॉ डी राम के साथ, राष्ट्रपति सम्मान पुरस्कृत अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, एसबीआई के अवकाश प्राप्त अधिकारी और समाजसेवी अखिलेश कुमार सिंह एवं संस्था के अन्य सदस्य शामिल रहे. वहीं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं में नविता नंदिनी, रागिव रेजा, श्वेता कुमारी, मेराज आलम, ईसार अनवर, ममता कुमारी, मुन्नी कुमारी, स्वीटी कुमारी, असद आलम, धीरज कुमार, युसूफ आलम, गांव के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार विश्वास, मनोज कुमार साह, वार्ड सदस्य अजय कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य हीरालाल यादव सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










