जलालगढ़ में सजेगा नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विशेष गोष्ठी में बनी कार्ययोजना

Author Nikesh kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

गायत्री परिवार की बैठक में मौजूद सदस्य

पूर्णिया के जलालगढ़ में गायत्री परिवार की विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बैठक में आगामी नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, गो-रक्षा अभियान और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. श्रद्धालुओं से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है.

विज्ञापन

पूर्णिया : अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज, हरिद्वार के निर्देशन में पूर्णिया के जलालगढ़ में गायत्री परिवार की विशेष गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजन, प्रस्तावित नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, गो-रक्षा अभियान तथा आगामी रचनात्मक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

महायज्ञ की तैयारियों पर बनी सहमति

गोष्ठी में गायत्री शक्तिपीठ के उप-जोनल प्रमुख प्रदीप पांडेय, जिला समन्वयक मायाकांत झा और युवा प्रकोष्ठ के अभिमन्यु जी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी जलालगढ़ में उपयुक्त स्थान पर भव्य नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा.

श्रद्धालुओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

इस अवसर पर गायत्री परिवार के संजय चौधरी ने कहा कि गायत्री मंत्र का जप करने वाले, गायत्री चालीसा का पाठ करने वाले, मंत्र लेखन करने वाले, अखंड ज्योति के पाठक तथा मां गायत्री में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालु आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं.

बड़ी संख्या में शामिल हुए गायत्री परिजन

बैठक में राकेश कुमार, मनोज विश्वास, किरण देवी, ज्योति देवी, प्रतिमा कुमारी, रिंकी देवी, शुभम कुमार, किशोर महतो, अनिल सिंह, कुन्दन राय, केशव कुमार सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के श्रद्धालु उपस्थित रहे.

और पढ़ें : आज का दर्शन : 60 वर्ष पुराने लाइन बाजार शिवाला में उमड़ती है अटूट आस्था, सावन में लगता है भक्तों का मेला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन