पूर्णिया पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल , एसएसपी के निर्देश पर 21 थानों में बदली कमान

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल: एसएसपी के निर्देश पर 21 थानों में बदली कमान

डॉक्टर शौर्य सुमन, एसएसपी पूर्णिया

पूर्णिया जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 21 थानों में थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना है.

विज्ञापन

पूर्णिया जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी आदेश के तहत जिले के 21 थानों और पुलिस इकाइयों में थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

एसएसपी कार्यालय के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता, बेहतर पुलिसिंग और पुलिस पदाधिकारियों की कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इसका उद्देश्य थानों के कामकाज में तेजी लाना, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है.

आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को केहाट थानाध्यक्ष बनाया गया है. राजनंदिनी सिन्हा को महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पुरुषोत्तम को भवानीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है. विजय कुमार गुप्ता को सहायक खजांची थाना, विवेक कुमार को मुफ्फसिल थाना, सुमित कुमार को अकबरपुर थाना और हरि प्रसाद यादव को रौटा थाना का प्रभार दिया गया है.

इसी क्रम में अनिल दास को चंपानगर थानाध्यक्ष, आदित्य किरण को मीरगंज थानाध्यक्ष तथा राजेश कुमार रंजन को बनमनखी अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. राजकुमार चौधरी को सदर अंचल पुलिस निरीक्षक, कुंदन कुमार चौधरी को रुपौली अंचल का पर्यवेक्षी पदाधिकारी तथा आरती कुमारी को केहाट अंचल का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है.

इसके अलावा, रोशन कुमार को बायसी थानाध्यक्ष, सुदीन राम को मधुबनी थानाध्यक्ष तथा विकास कुमार को चकमका ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं शिव कुमार, उदय कुमार, राजेश कुमार और अवधेश कुमार को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है.

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इस व्यापक फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है.

और पढ़ें : गुलाबबाग मंडी में मक्का नरम, जूट में ठहराव : कारोबारियों को अगले दो हफ्ते में तेजी की उम्मीद


विज्ञापन
विकास वर्मा

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन