जमीन विवाद में चचेरे भाई पर जानलेवा हमले का आरोप, आंख में मिर्च झोंक चेहरे पर किए वार : गंभीर

Updated:
विज्ञापन

जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती पीड़ित

पूर्णिया जिले में जमीन विवाद एक बार फिर खूनी हो गया. चचेरे भाई ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का इलाज जारी है.

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. आरोप है कि चचेरे भाई ने पहले पीड़ित की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और फिर लाठी-डंडों से मारपीट करने के बाद धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन विवाद में हमले का आरोप

घायल की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के दनसार निवासी मो. अब्दुल समद के पुत्र मो. मोस्तकिल के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि जमीन के बंटवारे और सीमांकन के बावजूद चचेरे भाइयों के बीच विवाद बना हुआ था. इसी विवाद में आरोपी पक्ष ने कथित रूप से हमला किया.

पहले मिर्च पाउडर, फिर धारदार हथियार से हमला

परिजनों के अनुसार, आरोपी मो. बारीक समेत अन्य लोगों ने पहले मो. मोस्तकिल की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह अपना बचाव नहीं कर सके. इसके बाद उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई और फिर दबिया से चेहरे पर वार किया गया. इस घटना में मो. कैसर और मो. मोजाहिद की आंखों में भी मिर्च पाउडर डाले जाने का आरोप लगाया गया है.

जीएमसीएच में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल मो. मोस्तकिल को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है. परिजनों का कहना है कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रशिक्षु डीएसपी सह डगरुआ थानाध्यक्ष विद्या कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है और आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे थाने पहुंचे तो उन्हें पहले घायल का इलाज कराने की सलाह दी गई और उसके बाद आवेदन देने के लिए कहा गया.

और पढ़ें :जलालगढ़ में सजेगा नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विशेष गोष्ठी में बनी कार्ययोजना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन