स्मार्ट मीटर के विरोध में 19 से कांग्रेस सेवादल की न्याय यात्रा

Updated at : 16 Sep 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के विरोध में 19 से कांग्रेस सेवादल की न्याय यात्रा

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव उदय झा बाबा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर में कई तरह की अनियिमता सामने आ रही है.

विज्ञापन

बनमनखी. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव उदय झा बाबा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर में कई तरह की अनियिमता सामने आ रही है. इससे आमलोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्मार्ट मीटर के विरोध में 19 सितंबर को पटना से गया तक सात दिनों की न्याय यात्रा में शामिल होने बनमनखी से 18 सितंबर को 25 कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता रवाना होंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के घर स्मार्ट मीटर लगाकर शोषण कर रही है. न्याय यात्रा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रो डॉ संजय यादव एवं प्रदेश प्रभारी मो अफरोज खान के दिशा निर्देश पर हो रही है. इस यात्रा को लेकर बनमनखी में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन