ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से बिजली ठप

Published at :04 Mar 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से बिजली ठप

केनगर

विज्ञापन

केनगर. प्रखंड के जगनी पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित जयकृष्णपुर कटहा मंडल टोला गांव में बीते तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप है. 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति होती है. ग्रामीणों में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल, नवीन कुमार, जयप्रकाश मंडल आदि ने बताया कि बीते दो मार्च की सुबह ट्रांसफार्मर जल गया. ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को सूचना दी लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है. इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ट्रांसफर जलने की सूचना मिली है. 24 घंटे के अंदर जले ट्रांसफार्मर को बदल कर नया लगा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन