पुरानी दुश्मनी में पड़ोसी ने चाकू से गोद की बुजुर्ग की हत्या, आंख फोड़ी

Published at :29 May 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी दुश्मनी में पड़ोसी ने चाकू से गोद की बुजुर्ग की हत्या, आंख फोड़ी

मृतक जानकी मंडल (75) गांव के स्व सहदेव मंडल का पुत्र था

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी (पूर्णिया). पूर्व से चल रही दुश्मनी को लेकर पड़ोसियों ने बीती रात सुप्तावस्था में बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या कर दी. उसकी दाहिनी आंख भी फोड़ दी. मृतक के बायें बाह, कनपटी, पीठ, पंजरा में भी जख्म के निशान पाये गये. जिले के बड़हरा थानाक्षेत्र के सुखसेना पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या 4 सुखसेना तीन टोलियां गांव में यह वारदात हुई. मृतक जानकी मंडल (75) गांव के स्व सहदेव मंडल का पुत्र था. धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने घटनास्थल की जांच की. बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए जांच पड़ताल की जा रही है. इधर, मृतक के छोटी पुतोहु सीता देवी पति लक्ष्मण मंडल के फर्द बयान पर चार नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना में दिए फर्द बयान में बुजुर्ग की पुतोहू ने बताया कि गांव के पड़ोसी से दुश्मनी चल रही है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में एसएफएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए नमूना संग्रह किया. फोटो. 29 पूर्णिया 23- घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन