शोभायात्रा का स्वागत कर मुस्लिम समाज ने दिया मोहब्बत का पैगाम

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा का स्वागत

विज्ञापन

पूर्णिया. खज़ाची हाट उर्दू स्कूल चौक पर मुस्लिम समाज द्वारा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल संयोजक एवं समस्त कमिटी एवं प्रमुख अखाड़ा के संयोजकों का स्वागत किया और पूर्णिया की गंगा जमुनी की तहज़ीब और मोहब्बत का पैगाम दिया. इस अवसर पर पूर्णिया के मुस्लिम समाज की तरफ से शोभायात्रा समिति के संयोजक प्रवीण चौरसिया को राम दरबार के साथ-साथ भगवा गमछा और फूलों का गुस्ता दे कर स्वागत किया. स्वागत करने वालों में तौफीक आलम, फैयाज आलम, आर के राजा, सयुब आलम, याकिब राजा, जदयू के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, मृगेंद्र देव, गुप्तेश कुमार, बंटी यादव, अभयम लाल आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन