मुन्ना भाई का नामांकन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ने किया रद्द

तीन माह पहले सीबीआई के हत्थे चढ़ा था छपरा का रहनेवाला
तीन माह पहले सीबीआई के हत्थे चढ़ा था छपरा का रहनेवाला पूर्णिया. करीब तीन महीने पहले सीबीआई के हत्थे चढ़े छपरा के मुन्ना भाई का नामांकन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया ने रद्द कर दिया है. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के निर्देश पर जीएमसीएच प्रशासन ने यह कार्रवाई की. इस संबंध में जीएमसीएच के प्राचार्य प्रो डॉ हरिशंकर मिश्र ने बताया कि सीबीआई की जांच रिपोर्ट में नीट यूजी परीक्षा में धोखाधड़ी का मामला साबित होने के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज पांच मार्च को पत्र जारी कर उक्त छात्र के नामांकन को रद्द किया गया है. गौरतलब है कि नीट यूजी द्वारा एमबीबीएस 2024 बैच के लिए चयनित होने के बाद उक्त छात्र पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए आया था. हालांकि नामांकन के वक्त दस्तावेजों की जांच में एडमिट कार्ड पर चिपकायी गयी तस्वीर से उसके चेहरे का मिलान नहीं हो रहा था. साथ ही शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में भी त्रुटि थी. इससे साफ जाहिर हो रहा था कि अयोग्य छात्र ने डमी परीक्षार्थी बैठाकर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है. उक्त छात्र से शपथपत्र लेकर उसकी नामांकन प्रक्रिया फ्रीज की गयी. इसके साथ ही बीसीइसीइ को इस बारे में सूचित कर दिया गया. बीसीइसीइ ने सीबीआइ को पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद सीबीआइ ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उक्त छात्र के खिलाफ वारंट इश्यू किया. बीते 23 नंवंबर को उक्त छात्र को छपरा स्थित उसके घर से सीबीआइ अपने साथ ले गयी थी. इस बीच उक्त छात्र द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नामांकन के दौरान समर्पित किये गये उसके प्रमाणपत्रों को सीबीआई के दिल्ली स्थित कार्यालय द्वारा मांग किये जाने के पश्चात सभी कागजातों को सौंपने के लिए कॉलेज प्रशासन ने अपने अधिकारी को दिल्ली भेजा था. कॉलेज के नये प्राचार्य प्रो डॉ हरिशंकर मिश्र ने ने उक्त नामांकन को कैंसिल कर पूर्ण रूप से इस मामले को विराम दे दिया है. प्राचार्य प्रो डॉ हरिशंकर मिश्र ने बताया कि 2024 बैच की एप्रन सेरेमनी भी हो गयी है. ऐसे में आरोपित छात्र के नामांकन का कोई मतलब नहीं रह गया था. ————————— मुन्ना भाई पर ये हैं आरोप – एमबीबीएस की परीक्षा पास करने के लिए डमी परीक्षार्थी बैठाया – प्रवेश पत्र में अपने बदले डमी परीक्षार्थी की तस्वीर लगायी – शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के भी फर्जी होने की आशंका
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










