नीरो मंडल हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले सांसद

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Nov 2025 6:25 PM

विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड के मुल्किया पंचायत के वार्ड संख्या 12, खुजरहा कामत गांव में भूमि विवाद को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग नीरो मंडल की पीट-पीटकर हुई हत्या के बाद मंगलवार देर रात पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. सांसद ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में नीरो मंडल जी की मृत्यु अत्यंत दुखद और असहनीय है. उन्होंने परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. सांसद ने मौके पर ही स्थानीय पुलिस प्रशासन से फोन पर बात कर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और न्याय के लिए उनकी आवाज लगातार उठती रहेगी. पीड़ित परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सांसद ने मानवता के नाते अपनी ओर से 10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की. इस दौरान पूर्व सरपंच चंद्रभानु उर्फ लड्डू यादव, सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव, राहुल कुमार, दीलखुश यादव, विवेक उर्फ लल्डू यादव, मो. साबीर आलम, अनवारुल आलम, पंकज यादव, समाजसेवी युवा नेता त्रिभुवन कुमार, लबकुश कुमार, नरेश मोहन मंडल, आदिल कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन