ePaper

श्रीरामपुर धाम में 45 वर्ष से सज रहा मां दुर्गा का दरबार

Updated at : 07 Oct 2024 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

प्रखंड स्थित श्रीरामपुर धाम सर्वजनिक दुर्गा मंदिर रूपनगर कोचैली डगरुआ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां अम्बे की पूजा अर्चना पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था की जा रही है.

विज्ञापन

शशिधर, डगरुआ. प्रखंड स्थित श्रीरामपुर धाम सर्वजनिक दुर्गा मंदिर रूपनगर कोचैली डगरुआ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां अम्बे की पूजा अर्चना पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था की जा रही है.मंदिर कमेटी के अनुसार, इस स्थान पर 45 वर्ष से पूर्व घास फूस से बने छोटे से कच्चे घर में मां दुर्गा की पूजा आरम्भ की गई. कालांतर में एक पक्के का मकान बनाकर पूजा अर्चना की जाने लगी.वहीं वर्ष 2022 में पूर्णिया के तत्कालीन सांसद संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को पूर्ण कर अप्रैल महीने में एक वैदिक अनुष्ठान व मन्त्रोच्चार विधि से कीमती पत्थरों से सुसज्जित देवी दुर्गा समेत कई देवी-देवताओं की दिव्य प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा करायी गयी. नवरात्र के आरम्भ के दिन से ही बनारस से आए आचार्य राजेश तिवारी की अगुवाई में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लम्बी कतार मन्दिर परिसर में घंटों बैठकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना भक्तिपूर्वक करते हैं.जो भी सच्चे मन से मन्नतें मांगतें हैं, उनकी माता रानी की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस मंदिर कमिटि में संरक्षक पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा,अध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव मोहनलाल विश्वास, कोषाध्यक्ष नरेश निराला,उपाध्यक्ष मंटू यादव,उप कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह,मुख्य संरक्षक रामलाल,शंकर कुशवाहा,रितेश कुमार प्रमुख डगरूआ,दीप नारायण यादव,वरिष्ठ सदस्यगणविमल विश्वास रामस्वरूप दास,अभिमन्यु यादव विनय उर्फ बबलू विश्वास, मनीष उर्फ भोला विश्वास, राजेश कुमार सिंह,दिनेश सिंह पप्पू सिंह, सकलदेव सिंह, नारायण विश्वास,जगदीश विश्वास, संजय सिंह,पवन ऋषि,रामधन ऋषि, रिंकू विश्वास, राजेश यादव,मयंक विश्वास ,प्रमोद विश्वास,सुनील यादव,अरुण शाह,अनिमेष कुमार,शशि कुमार,अमन कुमार आदि मुख्य रूप से जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन