अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 15 Apr 2026 5:51 PM
बनमनखी
बनमनखी. अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर बुधवार को मातुराम कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, बनमनखी में अनुमंडल अग्निशमन दल द्वारा मॉक ड्रिल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान प्रभात फेरी भी निकाली गई.कार्यक्रम में टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली विभिन्न प्रकार की आग जैसे गैस सिलेंडर, बिजली एवं अन्य आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई.साथ ही पम्पलेट, बैनर एवं पिंक फ्लैग का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया.मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के तरीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे छात्रों एवं उपस्थित लोगों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.कार्यक्रम में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रंजन कुमार, प्रधान अग्निक प्रभात कुमार, अजय कुमार, अग्निक प्रहलाद कुमार, प्रशांत कुमार, संगीता कुमारी, चालक कुमार विजेंद्र, मोनी संजय सहित विद्यालय के प्रभारी विपिन कुमार, शिक्षक मीनाक्षी संतोषी, अनिल कुमार, डॉ. रामानंद प्रकाश, सुरभि कुमारी, चंदा कुमारी एवं सुजीत कुमार उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










