झपटमारी के पांच घंटे के अंदर मोबाइल किया बरामद, दो गिरफ्तार

Published at :30 Jan 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
झपटमारी के पांच घंटे के अंदर मोबाइल किया बरामद, दो गिरफ्तार

दो गिरफ्तार

विज्ञापन

केनगर. थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के इथेनॉल प्लांट के समीप बीती शाम 5.30 बजे काझा कोठी की तरफ से आ रहे टोटो पर सवार कर्नाटक के एक व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी कर ली गयी. पांच घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधी की गिरफ्तारी कर ली. पीड़ित सचिन कुमार राठौड़ उम्र 34 वर्ष पिता पान्डोलिक राठौड़ साकिन ईगंलगी वार्ड नंबर 03 ,ईंदीरूलर ,विजयपुर , कर्नाटक निवासी बताया गया. घटना के वक्त वह अपने मोबाइल से बात कर रहा था . अचानक काझा कोठी की तरफ से आ रही बाइक एचएफ डीलक्स काला रंग की बिना नंबर प्लेट पर सवार दो अपराधी मोबाइल छीन कर पूर्णिया की तरफ फरार हो गये. घटना को लेकर केनगर थाना में सदर एसडीपीओ 2 विमलेंदु कुमार विमल ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोबाइल छीनने की घटना की सूचना मिलते ही तुरन्त एक टीम बनाकर टेक्निकल सेल के सहयोग से छापेमारी शुरू कर दी. टेक्निकल साक्ष्य के लोकेशन के आधार पर केनगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत स्थित मिल्की टोला निवासी चंदन सिंह के घर पर छापेमारी में चंदन सिंह व धीरज ठाकुर साकिन तुलसीपुर, बिहपुर, भागलपुर को छीने गये मोबाइल के साथ पकड़ा गया. तलाशी के दौरान इन दोनों अपराधियों से तीन और मोबाइल अलग-अलग थाना क्षेत्र से छीना गया बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि धीरज ठाकुर भागलपुर का रहने वाला है जिसकी शादी पूर्णिया पूर्व स्थित मरंगा थानान्तर्गत लालगंज मिल्की में हुई है. यह अक्सर अपराधिक घटना को अंजाम देकर जगह बदलते रहता है. इनपर कसबा थाना, सदर थाना एंव मरंगा थाना में पहले से मामला दर्ज है. जहा पर इसकी थाना द्वारा खोज की जा रही है. केनगर थाना द्वारा महज पांच घंटे में मामले का डिडक्शन करना लेना वाकई में शानदार है. दोनों अपराधियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. इस उपलब्धि में केनगर थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता, एस आई आर्य पृथ्वी नायडू, अजीत चौधरी, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार राम आदि की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन