श्यामा उमावि भटोत्तर में मैट्रिक व इंटर के टॉपरों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

श्यामा उमावि भटोत्तर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के श्यामा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भटोत्तर में इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक मंजूर आलम की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि उपस्थित हुए. विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने इंटरमीडिएट में 476 अंक हासिल कर राज्य स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली वर्षा रानी एवं 468 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करने वाले सोनू सौरभ को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार प्रदान किया गया. समारोह में मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वैभव आनंद, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गौरव कुमार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिवम मिश्रा को भी सम्मानित किया गया. वही इंटरमीडिएट में विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खुशी कुमारी,अंशु कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी को भी सम्मानित किया गया. समारोह में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, सुखसेना पूरब मुखिया सरिता देवी, सुखसेना पश्चिम मुखिया जीवन कुमार झा, पूर्व मुखिया राजीव रंजन, सेवानिवृत्त शिक्षक निर्मल कुमार सिंह , विद्यालय के शिक्षक रूपेश कुमार रुपक, ध्रुव कुमार, प्रकाश मिश्र,प्रणव कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, उमाकांत कुमार, जुल्फकार अली,प्रेरणा कुमारी, रामानुज कुमार, सुनैना, रूबी कुमारी, मो.इसतेहसान,पवन कुमार, सनाउल्लाह कमरे, सूर्य प्रकाश सिंह,प्रियंका कुमारी, उषा कुमारी, शवेता कुमारी, रीतू कुमारी आदि उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन