Purnia, पूर्णिया में 8 केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर विशेष परीक्षा शुरू

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
Purnia,  पूर्णिया में 8 केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर विशेष परीक्षा शुरू

पूर्णिया में 8 केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर विशेष परीक्षा शुरू

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा आज से पूर्णिया जिले में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गयी है.जिला मुख्यालय में बनाए गए कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.इस परीक्षा में जिले के लगभग 2000 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन